Jharkhand में एग्जिट पोल सर्वे ने बढ़ाया सस्पेंस! किसकी बन रही है सरकार? पढ़ें पूरी ख़बर

Jharkhand में 38 सीटों पर दूसरे चरण में मतदान 20 नवंबर को खत्म हुआ, जहां 68.45 फीसदी मतदान हुआ। राज्य के 81 सीटों पर हुए चुनाव को लेकर कई सर्वे किये गए। प्रमुख एजेंसी द्वारा किये गए एग्जिट पोल ने और सस्पेंस बढ़ा दिया है। तीन प्रमुख सर्वे एजेंसी एनडीए को बहुमत बता रही है तो तीन अन्य एजेंसी अपने एग्जिट पोल में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही सरकार की सत्ता वापसी तय बता रही है।

एक्सिस-मइ-इंडिया के एग्जिट पोल में एनडीए को 17 से 27 सीटें मिल रही है तो हेमंत के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही इंडिया गठबंधन को 49 से 59 सीट मिलते हुए बताया गया है जबकि अन्य को 1 से 6 सीट दिया गया है। सी वोटर्स के एग्जिट पोल में एनडीए को 36, इंडिया गठबंधन को 26 और अन्य को 19 सीटें मिलती हुई दिखाई गई है।

टाइम्स नाउ जेवीसी के सर्वे में एनडीए को 40-45, इंडिया अलाइंस को 30-40 और अन्य को 0-1 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। चाणक्या ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए को 45 से 50, इंडिया अलाइंस को 35 से 38 और अन्य को 03 से 05 सीट आने की संभावना जताई है। जी टीवी ने अपने सर्वे में एनडीए को 36 से 41, इंडिया अलाइंस को 39 से 44 सीट मिलने का अनुमान लगाया है।

मैट्रिज के एग्जिट पोल में एनडीए 42-47 सीट, इंडिया अलाइंस 25-35 सीट के बीच ला सकती है वही अन्य को 01-04 सीट दिया गया है। पी मार्क के सर्वे में एनडीए को 31-40 और इंडिया अलाइंस को 37-47 सीट दी गई है। पीपल्स पल्स के एग्जिट पोल में एनडीए 44-53 सीट, इंडिया गठबंधन 25-37 सीट और अन्य 05-09 सीट के बीच ला सकती है। दैनिक भास्कर ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए को 37-40 सीट, इंडिया अलाइंस को 36-39 सीट और अन्य को 0-2 सीट मिलते हुए दिखाया है।

ये भी पढ़ें: Jharkhand के सभी मुख्यमंत्रियों को करना पड़ा है हार का सामना! Champai Soren इतिहास दोहराएंगे या बनाएंगे?

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!