Sahibganj: समाहरणालय स्थित उपयुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त- सह- जिला दंडाधिकारी हेमंत सती द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उपयुक्त ने जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से मुलाकात कर उनके समस्याओं से अवगत हुए। इसके साथ ही उपयुक्त द्वारा उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी एवं आश्वस्त किया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
इसके साथ ही जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आए, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनने के बाद उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए उसका समाधान जल्द से जल्द करें।
साथ ही उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें। ताकि शिकायतों के निष्पादन में आसानी हो सके।
ज्ञात हो कि हर सप्ताह मंगलवार एवं शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है।
जनता दरबार में जिले के कोने-कोने से पहुंचे आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।@HemantSorenJMM@JharkhandCMO@prdjharkhand pic.twitter.com/sfuHao9DK9
— DC Sahibganj (@dc_sahibganj) December 13, 2024
ये भी पढ़ें: Sahibganj: समाज कल्याण से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन









