Sahibganj: समाज कल्याण से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन

Sahibganj: जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त हेमंत सती हेमंत सती की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में समाज कल्याण से संबंधित संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की। सर्वप्रथम उपायुक्त द्वारा समाज कल्याण विभाग द्वारा 127 निर्माणाधीन आंगनबाड़ी व DMFT मद के द्वारा निर्माणाधीन आंगनबाड़ी की जानकारी ली।

सावित्रीबाई फुले योजना में प्रखंडों की रैंकिंग असंतोषप्रद पाई गई। एक सप्ताह के अंदर महिला पर्यवेक्षिकाओं को जिले के सभी संचालित आँगनबाड़ी केन्द्रवार लक्ष्य निर्धारित कर सेविका-सहायिकाओं के माध्यम से लक्ष्य के अनुरूप उक्त योजना से संबंधित आवेदन प्राप्त कर उक्त योजना का लाभ प्रदान करना सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। साथ ही पूरे सप्ताह में प्रतिदिन केन्द्रवार सेविका-सहायिकाओं द्वारा प्राप्त आवेदनों की संख्या की महिला पर्यवेक्षिकाओं के माध्यम से समीक्षा कराने हेतु निर्देशित किया गया।

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, पोषण ट्रैक ऐप, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मानदेय भुगतान ,पोषाहार भुगतान एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं की जिला में नियुक्ति को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। बताया गया कि चाइल्ड होम में भवन मरम्मती रंग रोगन का कार्य किया जा रहा है। वही पुराने परिषद भवन में मरम्मती को लेकर प्रस्ताव समर्पित करने को कहा गया। उपायुक्त ने स्पॉन्सरशिप योजना में अधिक से अधिक लाभुको को लाभ देने हेतु निर्देशित किए गए।

मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी चित्रा यादव, बाल संरक्षण पदाधिकारी पूनम कुमारी, महिला पर्यवेक्षीका समेत बाल संरक्षण के कर्मी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: Jairam Mahto ने मंईयां सम्मान योजना पर उठाए सवाल, कहा लड़कियों को निकम्मा और आलसी बनाना चाहती है सरकार

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!