Sahibganj: जिला प्रशासन के द्वारा जिले के विभिन्न छाया इलाकों में सोलर लाईट का अधिष्ठापन कराया गया है ताकि लोगों को बेहतर रोशनी और सुरक्षा प्रदान की जा सके। हालांकि, मिली जानकारी के अनुसार कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इन सोलर लाइटों को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए आम जनता से अपील की है कि वे इन सार्वजनिक संसाधनों को नुकसान न पहुंचाएं।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि सोलर लाईटें सार्वजनिक सुविधा के लिए लगाई गई हैं और इनका नुकसान पूरे समाज के लिए हानिकारक है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर कोई व्यक्ति सोलर लाईट को क्षतिग्रस्त करते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है और कहा है कि वे इस तरह की घटनाओं की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें। जिला प्रशासन का यह कदम पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत के प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे इन सुविधाओं की सुरक्षा में सहयोग करें।
जिले में सोलर लाइट्स की सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इन लाइट्स से न केवल रोशनी मिलती है बल्कि सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है। अगर किसी को सोलर लाइटों को नुकसान पहुंचाते देखा जाए, तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। साथ मिलकर हम अपने समाज को सुरक्षित और संरक्षित रख सकते हैं। pic.twitter.com/LVUQwaXTFb
— DC Sahibganj (@dc_sahibganj) January 19, 2025
ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan Attacked: सैफ अली खान पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती









