Sahibganj: जिला प्रशासन ने सोलर लाईट को नुकसान पहुंचाने वालों को दी चेतावनी

Sahibganj: जिला प्रशासन के द्वारा जिले के विभिन्न छाया इलाकों में सोलर लाईट का अधिष्ठापन कराया गया है ताकि लोगों को बेहतर रोशनी और सुरक्षा प्रदान की जा सके। हालांकि, मिली जानकारी के अनुसार कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इन सोलर लाइटों को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए आम जनता से अपील की है कि वे इन सार्वजनिक संसाधनों को नुकसान न पहुंचाएं।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि सोलर लाईटें सार्वजनिक सुविधा के लिए लगाई गई हैं और इनका नुकसान पूरे समाज के लिए हानिकारक है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर कोई व्यक्ति सोलर लाईट को क्षतिग्रस्त करते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है और कहा है कि वे इस तरह की घटनाओं की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें। जिला प्रशासन का यह कदम पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत के प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे इन सुविधाओं की सुरक्षा में सहयोग करें।

ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan Attacked: सैफ अली खान पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!