Sahibganj: मंडरो प्रखंड के दामिनभिट्टा पंचायत अंतर्गत बेतोना गाँव में मनरेगा के तहत विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा और चयन हेतु एक विशेष कैंप आयोजित किया गया। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती के निर्देशानुसार बीपीओ ने सहायक अभियंता और कनीय अभियंता के साथ गाँव का दौरा कर योजनाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मिट्टीमोरम सड़क की नापी की गई, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी। साथ ही, एतवारी पहाड़िया की जमीन पर एक एकड़ बागवानी के लिए चयन किया गया, जिससे स्थानीय किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा। बकरी पालन को बढ़ावा देने हेतु बकरी शेड निर्माण के लिए भी स्थल चयन किया गया।
मंडरो प्रखंड के बेतोना गाँव में मनरेगा के तहत विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा एवं चयन हेतु अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया।
सड़क, बागवानी, बकरी पालन, खेल मैदान और पेयजल योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन, आर्थिक सशक्तिकरण और जल आपूर्ति का लाभ मिलेगा। pic.twitter.com/kqsSIYql3l— DC Sahibganj (@dc_sahibganj) March 9, 2025
इसके अलावा पोटो हो खेल मैदान निर्माण हेतु स्थल निरीक्षण किया गया, जिससे युवाओं को खेल-कूद की बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी। ग्रामीणों की पानी संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए बेतोना गाँव में एक कूप की मरम्मत हेतु योजना भी चिह्नित की गई।
सभी योजनाओं को शीघ्र तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। इन विकास कार्यों से ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: Sahibganj: पारिवारिक विवाद में दामाद ने ससुर को मारी गोली









