Sahibganj: पारिवारिक विवाद में दामाद ने ससुर को मारी गोली

Sahibganj/Tinpahar: तीनपहाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बुध हटिया समीप गोली चलने का मामला प्रकाश में आया। जानकारी के अनुसार लोगाई गांव निवासी सुबोल लोहार के दामाद ने ही उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि घायल सुबोल लोहार का दामाद गंगा राम दास जो थाना क्षेत्र के लोगाई गांव का निवासी है। ससुर दामाद के बीच किसी बात को लेकर बीते कई महीनों से विवाद चल रहा था, जिसको लेकर रविवार की शाम आरोपी गंगाराम दास ने खेरबन्नी मोड तीनपहाड़ राजमहल मुख्य मार्ग पर हटिया से लौट रहे अपने ससुर सुबोल लोहार को पीछे से गोली मार दी। इसी बीच गोली की आवाज सुन आसपास के ग्रामीणों ने आरोपी को धर दबोचा।

वही घटना की सूचना पाते ही थाना प्रभारी गुलशन गौरव घटना स्थल पहुंच आरोपी युवक को हिरासत में लेकर घायल सुबोल लोहार को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। वहीं चिकित्सकों ने घायल सुबोल लोहार की गम्भीत हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना के बाद तीनपहाड़ थाना प्रभारी गुलशन गौरव घटनास्थल पर एक-एक बिंदु को जोड़कर मामले की छानबीन में जुट गए है।

ये भी पढ़ें: Barharwa: आजीविका उत्पाद प्रदर्शनी मेला का सफल आयोजन, सांसद व विधायक प्रतिनिधि रहे उपस्थित

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!