Weather Update: मौसम विभाग ने झारखंड में 15 अप्रैल को एक बार फिर तेज हवा के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान वज्रपात और ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसे देखते हुए 15 अप्रैल को पूरे राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।
मौसम में यह उथल-पुथल साइक्लोनिक सर्कुलेशन के मध्यप्रदेश, ओडिशा, बंगाल, झारखंड होते हुए बांग्लादेश की तरफ बढ़ने के कारण हो रही है। मौसम विभाग ने 13 अप्रैल को गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला को छोड़कर अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
शनिवार को रांची का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची में तीन मिमी बारिश हुई है। रांची में एक मार्च से अब तक कुल 63.5 मिमी बारिश हो चुकी है।
ये भी पढ़ें: Sahibganj: चौकीदार नियुक्ति के लिए शारीरिक जांच व दौड़ के चौथे दिन 129 अभ्यर्थी सफल









