Weather Update: झारखंड में 15 अप्रैल को ओलावृष्टि और बारिश का ऑरेंज अलर्ट, आज कई जिलों में बारिश का येला अलर्ट

Orange alert for hailstorm and rain in Jharkhand on April 15, yellow alert for rain in many districts today

Weather Update: मौसम विभाग ने झारखंड में 15 अप्रैल को एक बार फिर तेज हवा के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान वज्रपात और ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसे देखते हुए 15 अप्रैल को पूरे राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मौसम में यह उथल-पुथल साइक्लोनिक सर्कुलेशन के मध्यप्रदेश, ओडिशा, बंगाल, झारखंड होते हुए बांग्लादेश की तरफ बढ़ने के कारण हो रही है। मौसम विभाग ने 13 अप्रैल को गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला को छोड़कर अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

शनिवार को रांची का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची में तीन मिमी बारिश हुई है। रांची में एक मार्च से अब तक कुल 63.5 मिमी बारिश हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: चौकीदार नियुक्ति के लिए शारीरिक जांच व दौड़ के चौथे दिन 129 अभ्यर्थी सफल

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!