Sahibganj, 17 मई 2025 (शनिवार): जिला परिषद अध्यक्षा मोनिका किस्कू ने शनिवार को साहेबगंज सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान जिप अध्यक्ष ने अस्पताल परिसर की सफाई व्यवस्था, ओपीडी, वार्ड, दवा वितरण प्रणाली और चिकित्सकीय सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानीं।
मोनिका किस्कू ने मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर एवं सुलभ बनाने पर जोर दिया।
जिप अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़ी स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समय-समय पर औचक निरीक्षण भी किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Sahibganj: नगर थाना प्रभारी ने देर रात चलाया विशेष गश्ती अभियान, असामाजिक तत्वों को दी सख्त चेतावनी









