Sahibganj: नगर थाना प्रभारी ने देर रात चलाया विशेष गश्ती अभियान, असामाजिक तत्वों को दी सख्त चेतावनी

Sahibganj city police station in-charge conducted a special patrol campaign late at night, gave a strict warning to anti-social elements

Sahibganj, 17 मई 2025 (शनिवार): नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने शनिवार रात को पुलिस दल-बल के साथ नगर थाना क्षेत्र में विशेष गश्ती अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने हबीबपुर, पटेल चौक, स्टेशन चौक, कुलीपाड़ा, कॉलेज रोड, सकरूगढ़, दहला, रसूलपुर दहला, गुल्ली भट्टा, गोपालपुर, चौक बाजार और बाटा रोड सहित कई क्षेत्रों में गश्त की।

गश्ती के दौरान नशे की हालत में घूम रहे व्यक्तियों, हुड़दंगियों और रात में बेवजह सड़कों पर घूमने वालों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस ने ऐसे लोगों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

sahibganj-city-police-station-in-charge-conducted-a-special-patrol-campaign-late-at-night-gave-a-strict-warning-to-anti-social-elements

नगर थाना की यह कार्रवाई शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के उद्देश्य से की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि, “ऐसे गश्ती अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।”

ये भी पढ़ें: Taljhari में मनरेगा योजना को लेकर हंगामा, बीडीओ ने पकड़ा ट्रैक्टर, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!