Barharwa, 23 मई 2025 (शुक्रवार): बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण दिन रहा, जब स्थानीय विधायक निसात आलम ने ₹2.29 करोड़ की लागत से बनने वाली आरसीसी नाला और पीसीसी सड़क निर्माण परियोजना का विधिवत शिलान्यास किया। यह परियोजना डीएमएफटी (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) मद से प्रस्तावित है और इसका उद्देश्य क्षेत्र की वर्षों पुरानी जलजमाव समस्या का स्थायी समाधान करना है।
विधायक ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर परियोजना का शिलान्यास किया। इस परियोजना के तहत इन प्रमुख स्थानों पर जल निकासी और सड़क निर्माण कार्य किए जाएंगे:
- काली मंदिर से निशा मैरेज हॉल तक नाला: ₹36.862 लाख
- निशा मैरेज हॉल से आदित्य मेडिकल हॉल तक नाला: ₹21.618 लाख
- आदित्य मेडिकल हॉल से मस्जिद चौक तक नाला: ₹40.153 लाख
- मस्जिद चौक से इंफॉर्मेटिक कंप्यूटर सेंटर तक नाला: ₹21.854 लाख
- प्रोफेसर कॉलोनी (रिंकु के घर से मुख्य सड़क तक) आरसीसी नाला: ₹39.355 लाख
- मस्जिद चौक से रेलवे गेट तक नाला: ₹19.089 लाख
- हरिजन टोली से इंफॉर्मेटिक सेंटर तक आरसीसी सह पीसीसी सड़क: ₹23.47 लाख
इस परियोजना के पूर्ण होने से बरहरवा नगर पंचायत की जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ होगी, जिससे भारी बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या से मुक्ति मिलने की उम्मीद है। स्थानीय निवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया और इसे क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक अहम कदम बताया।

कार्यक्रम में विधायक निसात आलम ने कहा कि, “हमारी प्राथमिकता है कि बरहरवा को जलजमाव जैसी समस्याओं से मुक्त किया जाए और यहां के लोगों को एक बेहतर जीवन सुविधा मिले। इस परियोजना के जरिए वर्षों की परेशानी को जड़ से समाप्त किया जाएगा।”
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, वरिष्ठ कांग्रेसी मो. गुलाब रब्बानी, कार्यपालक अभियंता रमाकांत सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल थे।
ये भी पढ़ें: Barharwa: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के सम्मान में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा









