Barharwa: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के सम्मान में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

BJP workers took out a Tiranga Yatra in honour of the Indian Army on the success of Operation Sindoor

Barharwa, 23 मई 2025 (शुक्रवार): ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता को समर्पित करते हुए शुक्रवार को बरहरवा, पतना और कोटालपोखर भाजपा मंडलों की ओर से भारतीय सेना के सम्मान में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस गौरवमयी आयोजन का नेतृत्व बरहरवा मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता उर्फ विक्की, पतना मंडल अध्यक्ष कुणाल किशोर मंडल एवं कोटालपोखर मंडल अध्यक्ष बापी कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

यह तिरंगा यात्रा बरहरवा स्टेशन परिसर से शुरू हुई, जिसमें उत्साहित कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए ‘भारत माता की जय’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाते हुए मुख्य मार्ग से होते हुए हनुमान मंदिर तक पहुंचे। वहां से मोटरसाइकिल यात्रा का आगाज़ हुआ, जो झिकटिया, पलटनिया रोड, पतना चौक, पतना ब्लॉक होते हुए पुनः पतना चौक स्थित हनुमान मंदिर पर जाकर संपन्न हुई।

इस दौरान देशभक्ति की भावनाएं चरम पर थीं। युवाओं, बुजुर्गों और कार्यकर्ताओं में देश के वीर सैनिकों के लिए गहरा सम्मान देखने को मिला।

बरहरवा मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता उर्फ विक्की ने इस अवसर पर कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभरा है। ऑपरेशन सिंदूर ने यह साबित कर दिया कि भारत अब किसी भी साजिश का जवाब देने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि देश को अपनी वीर सेना पर गर्व है और इस प्रकार की यात्राएं युवाओं में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करती हैं।

इस कार्यक्रम में ललित पासवान, छट्टू लाल साह, रविंद्र भगत सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: गुमानी स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, ई-रिक्शा पर गिरा पेड़

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!