Sahibganj: गुमानी स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, ई-रिक्शा पर गिरा पेड़

Sahibganj: A major accident was averted at Gumani station, a tree fell on an e-rickshaw

Sahibganj: साहिबगंज जिला अंतर्गत गुमानी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया जब स्टेशन परिसर में खड़ी एक ई-रिक्शा (टोटो) पर अचानक एक पुराना पेड़ गिर गया। हादसे के समय टोटो में तीन यात्री सवार थे, लेकिन सौभाग्यवश सभी को मामूली खरोंचें आईं और कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 9 बजे की है, जब स्टेशन पर सामान्य आवाजाही हो रही थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद पहुंचाई और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में रेलवे अधिकारियों और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और पेड़ को हटाने का कार्य शुरू किया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टेशन परिसर में कई पुराने और कमजोर पेड़ हैं, जिनसे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से इस ओर तुरंत ध्यान देने की मांग की है।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: तीनपहाड़ में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी युवक जेल भेजा गया

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!