Sahibganj, 28 मई 2025 (बुधवार): जिले में संचालित शैक्षणिक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर मंगलवार को उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह समीक्षा बैठक जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में संपन्न हुई, जिसमें शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने पिछली समीक्षात्मक बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की जानकारी ली और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों में पाठ्यपुस्तकों एवं स्कूल बैग के वितरण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि यह कार्य शीघ्रता से पूर्ण किया जाए, ताकि छात्रों की पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
उपायुक्त ने कहा, “शैक्षणिक संसाधनों की समय पर उपलब्धता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।” उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, विद्यालय भवनों की स्थिति, मिड डे मील योजना की गुणवत्ता जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी नियमित निगरानी रखने की आवश्यकता जताई।
बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा, जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी लक्ष्मण यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने उपायुक्त को विभिन्न योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की।
???? समीक्षा बैठक | शिक्षा विभाग
शिक्षा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
▪️ पाठ्यपुस्तक व स्कूल बैग वितरण की अद्यतन स्थिति जानी गई
▪️ मिड-डे मील की गुणवत्ता, छात्र उपस्थिति व स्कूल भवनों की स्थिति पर विशेष निर्देश
▪️ पारदर्शिता व जवाबदेही बनाए रखने के निर्देश#EducationReview pic.twitter.com/Yu1fm4kioV— DC Sahibganj (@dc_sahibganj) May 28, 2025
ये भी पढ़ें: Sahibganj: मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 छात्र-छात्राओं को उपायुक्त ने किया सम्मानित









