Sahibganj: मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 छात्र-छात्राओं को उपायुक्त ने किया सम्मानित

Deputy Commissioner honoured 10 students who performed excellently in the matriculation examination

Sahibganj, 28 मई 2025 (बुधवार): मैट्रिक परीक्षा 2025 में उल्लेखनीय सफलता अर्जित करने वाले साहिबगंज जिले के टॉप 10 छात्र-छात्राओं को आज उपायुक्त हेमंत सती ने सम्मानित किया। जिला समाहरणालय के कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित समारोह में उपायुक्त ने विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




सम्मानित विद्यार्थियों में फिरदौस अंसारी, दीपिका घोष, अमरीन प्रवीन, अंकित कुमार मालतो, राजकुमार शिल, स्वाति कुमारी, साक्षी कुमारी, उमंग दास, सचिन कुमार यादव और शिवानी कुमारी शामिल हैं। इन सभी विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम और समर्पण के बल पर जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

इस अवसर पर उपायुक्त हेमंत सती ने कहा, “ये बच्चे भविष्य में समाज और देश की दिशा तय करेंगे। शिक्षा ही विकास की कुंजी है और विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।”




कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी, अन्य प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक एवं अभिभावक भी उपस्थित रहे। सभी ने छात्रों की इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया और उन्हें आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढ़ें: Kotalpokhar में पत्रकार पर हमला: प्रेस क्लब का प्रतिनिधिमंडल पहुँचा एसडीपीओ कार्यालय, 24 घंटे में गिरफ्तारी के आदेश

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!