Sahibganj में मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड की योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Review meeting of the schemes of Chief Minister Small and Cottage Enterprises Development Board concluded in Sahibganj
  • उपायुक्त हेमंत सती ने दिया समयबद्ध क्रियान्वयन का निर्देश

Sahibganj, 21 जुलाई: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में सोमवार को जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री ग्रामीण रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), पीएम फॉर्मलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग एंटरप्राइजेज (PMFME) और पीएम विश्वकर्मा योजना (PM VISHWAKARMA) की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने इन योजनाओं के अद्यतन क्रियान्वयन की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की और स्पष्ट निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभुकों तक समयबद्ध रूप से पहुँचे। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का मूल उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देना है, इसलिए प्रत्येक चरण में पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता अनिवार्य है।

उपायुक्त ने लाभार्थियों की पहचान, ऋण स्वीकृति, प्रशिक्षण एवं सहायता के विभिन्न पहलुओं की भी समीक्षा की और अधिकारियों से कहा कि योजना से जुड़ी प्रक्रियाएं सरल एवं सुगम बनाई जाएं, ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग इससे लाभान्वित हो सकें।

बैठक में जिला उद्योग पदाधिकारी समेत संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की ढिलाई न हो और निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूरे किए जाएं।

ये भी पढ़ें: Sahibganj में महिला जनप्रतिनिधियों के सशक्तिकरण हेतु कार्यशाला आयोजित

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!