Sahibganj में महिला जनप्रतिनिधियों के सशक्तिकरण हेतु कार्यशाला आयोजित

Workshop organized for empowerment of women public representatives in Sahibganj
  • पंचायती राज व्यवस्था में अधिकारों और नेतृत्व की भूमिका पर हुई चर्चा

Sahibganj, 21 जुलाई: सिद्धो-कान्हू सभागार में सोमवार को महिला जनप्रतिनिधियों के सशक्तिकरण को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त हेमंत सती ने की। कार्यशाला में जिले की सभी महिला मुखिया, प्रमुख, जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य शामिल हुईं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला जनप्रतिनिधियों को पंचायती राज व्यवस्था में उनकी भूमिका, अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत उपविकास आयुक्त सतीश चंद्रा के संबोधन से हुई। उन्होंने कहा कि महिला प्रतिनिधियों को अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रभावी उपयोग करते हुए पंचायत विकास में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने ग्रामसभा की ताकत, योजना निर्माण, कार्यान्वयन, निगरानी तथा पारदर्शिता के पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।

उपायुक्त हेमंत सती ने महिला प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर उनके अनुभवों, चुनौतियों और स्थानीय स्तर पर आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा, “सशक्त पंचायत व्यवस्था तब ही संभव है जब महिला जनप्रतिनिधि केवल भागीदार न बनकर नेतृत्वकर्ता की भूमिका निभाएं।” उन्होंने पंचायतों को आत्मनिर्भर, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की अपील की।

कार्यशाला में शामिल महिला जनप्रतिनिधियों ने इस आयोजन को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। मौके पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं प्रतिभागी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: गंगा का चढ़ता जलस्तर और पुल निर्माण की रफ्तार, क्या दिसंबर तक संभव है उद्घाटन?

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!