Ranchi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 124वें संस्करण को लेकर झारखंड भाजपा में उत्साह देखने को मिला। रविवार को प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता ने बूथ स्तर पर इस कार्यक्रम को एकजुट होकर सुना। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह जिले के चंदौरी मंडल स्थित बूथ संख्या 116 पर आम लोगों के साथ कार्यक्रम को सुना।
कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार राय ने सरिया मंडल के बूथ संख्या 111/112, जबकि प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने रांची महानगर के सुखदेव नगर मंडल स्थित बूथ संख्या 114 पर ‘मन की बात’ सुनी। इस मौके पर कर्मवीर सिंह के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, महामंत्री मनोज सिंह, कोषाध्यक्ष दीपक बंका सहित कई अन्य नेता मौजूद थे।
बाबूलाल मरांडी ने कहा:
“‘मन की बात’ कार्यक्रम न सिर्फ प्रेरक है, बल्कि यह भारत की प्रगति, संस्कृति, प्रकृति, युवाओं के प्रयास, महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर लोगों को नई दिशा देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की जो यात्रा शुरू हुई है, उसमें झारखंड राज्य भी अपनी भूमिका बखूबी निभा रहा है।”
डॉ. रविंद्र कुमार राय ने कहा:
“‘मन की बात’ अब देश के जन-मन की अभिव्यक्ति बन चुकी है। लोग हर महीने इस कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि यह भारत की विकास यात्रा का सार प्रस्तुत करता है।”
कर्मवीर सिंह ने कहा:
“विकसित भारत की यात्रा विज्ञान और विरासत के समन्वय से आगे बढ़ रही है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के मेल से आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत का सपना साकार हो रहा है।”
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम, महामंत्री व सांसद आदित्य साहू, डॉ. प्रदीप वर्मा, तथा प्रदेश, जिला और मंडल स्तर के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहे और आम जनता के साथ कार्यक्रम को सुना। झारखंड भाजपा द्वारा चलाया गया यह जन-जागरण अभियान प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को जन-जन तक पहुंचाने में एक अहम कड़ी बनता जा रहा है।
आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के लोकप्रिय कार्यक्रम #MannKiBaat को प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष श्री @yourBabulal जी ने गिरिडीह जिला के चंदौरी मंडल के बरमसिया बूथ नंबर 116 पर कार्यकर्ताओं के साथ सुना। pic.twitter.com/Z1bBj4FJqj
— BJP JHARKHAND (@BJP4Jharkhand) July 27, 2025
ये भी पढ़ें: Pakur में गांजा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्यादापुर से एक गिरफ्तार









