Pakur में गांजा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्यादापुर से एक गिरफ्तार

Police took big action against ganja smugglers in Pakur, one arrested from Pyaadapur

Pakur: नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्यादापुर बेलडांगा में चल रहे अवैध गांजा व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में भारी मात्रा में गांजा, नकदी, इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन और पैकिंग सामग्री बरामद की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में गांजा का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा है। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर एल्फ्रेड मुर्मू और नगर थाना प्रभारी प्रयाग दास के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने 25 जुलाई को प्यादापुर बेलडांगा निवासी दुलाल रविदास के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान 726 ग्राम गांजा, ₹2,920 नकद, एक बड़ा और एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन, तथा 250 ग्राम प्लास्टिक पैकिंग सामग्री जब्त की गई।

Police took big action against ganja smugglers in Pakur, one arrested from Pyaadapur

पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसके विरुद्ध पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 220/2025, दिनांक 26.07.2025, के तहत धारा 20 NDPS एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित तस्करों की तलाश में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: उपायुक्त ने बंदरकोला स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण, छात्राओं के लिए ओपन जिम व नया छात्रावास भवन स्वीकृत

AZAD ALAM
Author: AZAD ALAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!