Sahibganj: उपायुक्त ने बंदरकोला स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण, छात्राओं के लिए ओपन जिम व नया छात्रावास भवन स्वीकृत

Sahibganj: Deputy Commissioner inspected the Scheduled Tribe Residential Girls School located at Bandarkola, open gym and new hostel building approved for girl students

Borio (Sahibganj): जिला उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी हेमंत सती ने 11 अप्रैल 2024 को राजकीय अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका उच्च विद्यालय, बंदरकोला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं की शैक्षणिक स्थिति, स्वास्थ्य, सुरक्षा तथा आवासीय सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। विद्यालय में फिलहाल 248 छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिनकी संख्या को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त ने कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। उन्होंने नव-निर्मित छात्रावास भवन का अवलोकन कर उसे जल्द से जल्द छात्राओं के उपयोग हेतु संबंधित विभाग को हस्तांतरित करने का निर्देश दिया।

छात्राओं के सशक्तिकरण की दिशा में ओपन जिम की घोषणा

छात्राओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूती देने के उद्देश्य से उपायुक्त ने विद्यालय परिसर में दो ओपन जिम (Open Gym) स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि “छात्राओं को फिटनेस और वेलनेस के लिए प्रोत्साहित करना समय की आवश्यकता है।”

नए छात्रावास भवन की मंजूरी, डबल डेकोर संरचना का सुझाव

उपायुक्त ने छात्राओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए तीन मंज़िला नए छात्रावास भवन के निर्माण को स्वीकृति देने का भी निर्देश दिया। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि इस नई इमारत की योजना डबल डेकोर छात्रावास के रूप में तैयार की जाए, ताकि भविष्य में अधिक छात्राओं को समुचित आवासीय सुविधा मिल सके।

निर्माण की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर विशेष जोर

निरीक्षण के समापन पर उपायुक्त श्री सती ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनी रहनी चाहिए, तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि छात्राओं को सभी बुनियादी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं।

ये भी पढ़ें: उपायुक्त ने Barhet के दो विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, बांसजोरी में शिक्षकों की सराहना, पहाड़पुर में जताई नाराजगी

PREMJIT KUMAR
Author: PREMJIT KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!