Sahibganj, 9 अगस्त: श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा तिथि (रक्षाबंधन) के शुभ अवसर पर “मां गंगा सेवा समिति, साहिबगंज, झारखंड” की ओर से आयोजित मासिक गंगा आरती का आयोजन शनिवार की संध्या 5:30 बजे मुक्तेश्वर धाम, सीढ़ी घाट, गंगा तट पर संपन्न हुआ। यह परंपरा समिति द्वारा वर्ष 2011 से लगातार हर पूर्णिमा तिथि पर निभाई जा रही है।
कार्यक्रम की शुरुआत पुरोहित धनेश तिवारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा के विधिवत पूजन से हुई। इसके बाद गंगा तट पर दीप प्रज्वलन के साथ मां गंगा की भव्य आरती की गई। आरती के दौरान पूरा घाट भक्तिमय वातावरण से भर गया और चारों ओर “हर हर गंगे”, “जय मां गंगे”, “हर हर महादेव” के जयकारे गूंजने लगे।
आरती उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर “मां गंगा सेवा समिति” के अध्यक्ष प्रमोद कुमार पाण्डेय, शशि कुमार सुमन, जगन्मय मिश्रा, अमित केशरी, संदीप अवस्थी, सिद्धार्थ कुमार, आभाष ओझा, आयुष ओझा, रोहित कुमार, विकास शर्मा सहित समिति के अन्य सदस्य, बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं महिलाएं मौजूद रहीं।
ये भी पढ़ें: Sahibganj में सिटी मॉल का भव्य शुभारंभ, सस्ते दामों पर मिलेगा वस्त्र और घरेलू सामान









