Sahibganj में सिटी मॉल का भव्य शुभारंभ, सस्ते दामों पर मिलेगा वस्त्र और घरेलू सामान

Grand inauguration of City Mall in Sahibganj, clothes and household items will be available at cheap prices

Sahibganj, 9 अगस्त: नगर के टीजी रोड स्थित सिटी मॉल का उद्घाटन शनिवार को रक्षाबंधन के अवसर पर धूमधाम से किया गया। शुभारंभ मां बायसी की भक्तिन माई और समाजसेवी बद्री प्रसाद, साथ ही नगर थाना निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

उद्घाटन समारोह में सिटी मॉल कॉम्प्लेक्स के निदेशक मृणाल आनंद ने कहा कि इस मॉल के खुलने से साहिबगंज के आम लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। यहां महिला, पुरुष और बच्चों के वस्त्र सहित दैनिक उपयोग के सभी प्रकार के घरेलू सामान बेहद किफायती दरों पर उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया, “हमारी सोच थी कि शहर के लोगों को सुविधाजनक तरीके से और सस्ते दामों पर गुणवत्तापूर्ण वस्त्र और आवश्यक सामान उपलब्ध कराया जाए।”

शुभारंभ के मौके पर नगर के महिला और पुरुषों की भारी भीड़ उमड़ी। लोग नए मॉल की सजावट और उपलब्ध वस्तुओं को देखने के लिए उत्साहित नज़र आए। इस अवसर पर बद्री प्रसाद, मृणाल आनंद, डॉ. रणविजय कुमार, बोदी सिन्हा, डॉ. विजय, डॉ. सुरेंद्रनाथ तिवारी, आनंद, अमित कुमार, मनीष दुबे, सिटी स्टाइल के विशाल, अमृत सिंह, दीपेंदु बिस्वास, निश्चल उपाध्याय, उज्ज्वल सिन्हा सहित नगर के कई समाजसेवी और सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: बाढ़ की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मातम

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!