Sahibganj: कालाजार प्रभावित चौकीढाब गाँव में रात्रि चौपाल, ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच और जागरूकता अभियान

Sahibganj: Night Chaupal in Kala Azar affected Chowkidhab village, health checkup of villagers and awareness campaign

Sahibganj, 21 अगस्त: प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उधवा अंतर्गत कालाजार प्रभावित चौकीढाब गाँव में गुरुवार की रात रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सिविल सर्जन साहिबगंज डॉ. रामदेव पासवान के नेतृत्व एवं अनुमंडल अस्पताल राजमहल के उपाधीक्षक के सहयोग से आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की बीपी, शुगर, सिकल सेल एनीमिया, मलेरिया, कालाजार, फाइलेरिया, यक्ष्मा, एचआईवी सहित विभिन्न बीमारियों की जांच की गई और जाँच उपरांत दवाइयाँ भी स्थल पर ही उपलब्ध कराई गईं। LED वैन के माध्यम से ग्रामीणों को कालाजार, मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू जैसे वेक्टर जनित रोगों के प्रति जागरूक किया गया। आगामी 25 अगस्त से शुरू होने वाले IRS कीटनाशी छिड़काव के महत्व पर भी जानकारी दी गई। ग्रामीणों के लिए आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड निर्माण की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई।

इस मौके पर डॉ. बिरेन्द्र कुमार सिंह (राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, VBD), विनय कुमार (मलेरिया सलाहकार), डॉ. अंजुम इक़बाल (कालाजार सलाहकार), डॉ. अभिषेक पॉल (WHO), डॉ. हसीब (WHO), अभिनाश कुमार (पिरामल स्वास्थ्य) सहित कई विशेषज्ञ उपस्थित रहे। इन्होंने ग्रामीणों को बीमारियों से बचाव और स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में जिला VBD सलाहकार, BPM, MPW, LT, ANM, सहिया और सेविका सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद रहे, जिन्होंने चौपाल को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: “अकेले नहीं हैं आप” कार्यक्रम का आयोजन, वरिष्ठजनों के सम्मान का संकल्प

PREMJIT KUMAR
Author: PREMJIT KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!