Sahibganj: “अकेले नहीं हैं आप” कार्यक्रम का आयोजन, वरिष्ठजनों के सम्मान का संकल्प

Sahibganj: "You are not alone" program organized, pledge to honor seniors

Sahibganj, 21 अगस्त: अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहेबगंज की ओर से जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों में “अकेले नहीं हैं आप” कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशन एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार अखिल कुमार के मार्गदर्शन में किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विश्वनाथ भगत ने कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि,

“बुजुर्ग हमारे अस्तित्व हैं। इनके बिना हमारा भी कोई अस्तित्व नहीं होता। इनके अनुभव ही हमारी सबसे बड़ी धरोहर हैं।”

उन्होंने कहा कि वरिष्ठजन समाज के पथ-प्रदर्शक होते हैं, जिनसे जीवन जीने की शिक्षा मिलती है।

“मैं भी आप सबका बेटा हूँ, और जिला विधिक सेवा प्राधिकार हमेशा आपके साथ है। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”

कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को यह संदेश दिया गया कि वे अकेले नहीं हैं, समाज और जिला प्रशासन उनके साथ खड़ा है।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे का निर्देश

PREMJIT KUMAR
Author: PREMJIT KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!