Dumka: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन से संबंधित विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिए कि प्राकृतिक आपदा से जुड़े व्ययों का उपयोग प्रमाण पत्र (यूसी) तुरंत समर्पित किया जाए।
उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों को अपने-अपने प्रखंडों के छठ घाटों का निरीक्षण करने और वहां सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी लेने का आदेश दिया। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि घाटों में पानी की गहराई का पता लगाने के लिए रस्सी लगाई जाए और आकस्मिक स्थिति से बचाव सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आपदा संबंधी आवेदन में कोई त्रुटि होने पर उसका शीघ्र निराकरण कर पुनः प्रेषित किया जाए। उपायुक्त ने सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने और छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
आपदा प्रबंधन की बैठक में प्राकृतिक आपदा से संबंधित व्ययों की यूसी शीघ्र समर्पित करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी अंचल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।@HemantSorenJMM pic.twitter.com/HLRCzCLzT1
— DC_Dumka (@DumkaDc) October 25, 2025









