नेशनल संथाल लिब्रेशन आर्मी प्रमुख रोहित मुर्मू असम में पुलिस मुठभेड़ में ढेर, Sahibganj में भी दर्ज हैं कई मामले

National Santhal Liberation Army chief Rohit Murmu killed in police encounter in Assam, several cases registered against him in Sahibganj too

Sahibganj/Kokrajhar: असम के कोकराझार जिले में पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में वांछित माओवादी अपिल मुर्मू उर्फ़ रोहित मुर्मू (40) मारा गया। वह हाल ही में कोकराझार रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके का मुख्य आरोपी था।

पुलिस के अनुसार, रोहित मुर्मू झारखंड के साहिबगंज और गोड्डा जिले में भी कई गंभीर मामलों में वांछित था। उसके खिलाफ मिर्जाचौकी थाना कांड संख्या 14/20, नगर थाना कांड संख्या 109/14, बोरियो थाना कांड संख्या 62/15 और 77/15, गोड्डा के ठाकुरगंगटी थाना कांड संख्या 9/20 और बोरियो थाना कांड संख्या 176/20 दर्ज हैं। इसके अलावा, बोरियो थाना ने कांड संख्या 154/22 दर्ज कर इस मामले में अनुसंधान कर रही है।

मुर्मू झारखंड में रोहित मुर्मू के नाम से जाना जाता था, जबकि असम में अपिल मुर्मू के नाम से सक्रिय था। वह नेशनल संथाल लिब्रेशन आर्मी का कमांडेंट भी रह चुका था। संगठन के आत्मसमर्पण के बाद उसने सरेंडर न कर झारखंड में माओवादी गतिविधियों में भाग लिया।

मुठभेड़ सलकटी पुलिस चौकी क्षेत्र के नदांगुरी इलाके में हुई। पुलिस अधीक्षक पुष्पराज सिंह ने बताया कि यह अभियान हाल ही में कोकराझार रेलवे ट्रैक पर हुए बम विस्फोट के जिम्मेदारों की पहचान के लिए शुरू किया गया था। 23 अक्टूबर की रात करीब 1 बजे कोकराझार और सलकटी स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर एक संदिग्ध विस्फोट हुआ था। इससे 8 से 10 ट्रेनें देर से चलीं। रेलवे ट्रैक की मरम्मत सुबह 5.25 बजे तक पूरी कर दी गई और 5.30 बजे से सामान्य सेवाएं बहाल कर दी गईं। 

रेलवे पुलिस अधीक्षक प्रांजीत बोरा ने बताया कि लोको पायलट की सूचना के बाद जीआरपी और जिला पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पटरी और स्लीपरों को क्षति पहुँची थी, जो संभवतः विस्फोट के कारण हुई। जांच प्रारंभिक चरण में है।

इस मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है और दोनों राज्यों में माओवादी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

ये भी पढ़ें: Chaibasa में अस्पताल की बड़ी चूक: थैलेसीमिया पीड़ित 7 साल के बच्चे को चढ़ा दिया HIV संक्रमित खून

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!