Sahibganj: शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान नदिम इंस्टीट्यूट में आईसीएसई एवं सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न सत्रों के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं गणमान्य अतिथियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।
समारोह को संबोधित करते हुए संस्थान के निदेशक ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन, लगन तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि नदिम इंस्टीट्यूट का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार करना है।
आईसीएसई बोर्ड परीक्षा के सत्र 2025-26 में अंश कुमार ने 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया। प्रियंशु सागर ने 97.20 प्रतिशत, अंशु चौहराय ने 95.80 प्रतिशत, दिव्यांशु ने 94 प्रतिशत तथा शुभम कुमार ने 92.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
वहीं सत्र 2024-25 में कृष्णा दीवान ने 94.40 प्रतिशत, भारत भूषण ने 91.80 प्रतिशत, कुमारी अंजलि ने 91.40 प्रतिशत, अंजली कुमारी ने 90.20 प्रतिशत तथा कृति कुमारी ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सत्र 2023-24 में सानू कुमार ने 97.40 प्रतिशत, स्नेहा कुमारी ने 97 प्रतिशत, हर्षा ने 96.40 प्रतिशत, पीयू ने 95.40 प्रतिशत और पुरुषोत्तम ने 95 प्रतिशत अंक अर्जित किए। वहीं सत्र 2022-23 में अभिजीत रंजन ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इसके अलावा अभिनव ने 97.20 प्रतिशत, सोम्या मिश्रा ने 97 प्रतिशत, रित्विक ने 95.40 प्रतिशत तथा भूपेन ने 94.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में भी संस्थान के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता दर्ज की। इनास नाज़ ने केंद्रीय विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल की, जबकि अदीबा नाज़ ने छठा स्थान प्राप्त कर संस्थान एवं अपने परिवार का गौरव बढ़ाया।
समारोह के दौरान सभी मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिह्न एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अभिभावकों ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संस्थान के शैक्षणिक वातावरण और शिक्षकों के समर्पित प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।
ये भी पढ़ें: Sahibganj में 31 जुलाई को मनाई जाएगी मुंशी प्रेमचंद जयंती, साहित्यिक गोष्ठी की तैयारियां शुरू








