Sahibganj में 31 जुलाई को मनाई जाएगी मुंशी प्रेमचंद जयंती, साहित्यिक गोष्ठी की तैयारियां शुरू

Munshi Premchand Jayanti to be celebrated in Sahibganj on July 31; preparations for the literary symposium have begun.

Sahibganj: अनन्त कुमार सरस्वती सदन, महाजन पट्टी, साहिबगंज की वार्षिक बैठक मंगलवार को पुस्तकालय परिसर में आयोजित की गई। संध्या छह बजे शुरू हुई बैठक में संस्था की पिछली बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि की गई तथा आगामी साहित्यिक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हिंदी साहित्य के महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती 31 जुलाई 2026 को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। जयंती समारोह के सफल आयोजन के लिए राजेश चिरानिया को कार्यक्रम संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Munshi Premchand Jayanti to be celebrated in Sahibganj on July 31; preparations for the literary symposium have begun.

बैठक के दौरान आयोजित होने वाली साहित्यिक गोष्ठी का विषय “प्रेमचंद की कहानियों में मानवीय संवेदनाएं” निर्धारित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रेमचंद की रचनाएं आज भी समाज को मानवीय मूल्यों, संवेदनाओं और सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का कार्य कर रही हैं। उनकी कहानियां भारतीय समाज की वास्तविकताओं का सशक्त दस्तावेज हैं।

बैठक में संस्था के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सहित ललित स्वदेशी, राजेश चिरानिया, संजय खेमका, संजय शर्मा और सुरेश निर्मल ने भाग लिया। उपस्थित सदस्यों ने जयंती समारोह को सफल एवं सार्थक बनाने के लिए व्यापक तैयारी करने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें: Sahibganj में पंजाब रेजिमेंटल सेंटर का शौर्य संपर्क शिविर, भूतपूर्व सैनिकों और वीर नारियों की समस्याएं सुनी गईं

MOHSIN RAJA
Author: MOHSIN RAJA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!