Sahibganj में पंजाब रेजिमेंटल सेंटर का शौर्य संपर्क शिविर, भूतपूर्व सैनिकों और वीर नारियों की समस्याएं सुनी गईं

Punjab Regimental Centre's 'Shaurya Sampark Shivir' held in Sahibganj; grievances of ex-servicemen and *Veer Naris* (brave women/war widows) were heard.

Sahibganj: पंजाब रेजिमेंटल सेंटर, रामगढ़ कैंट द्वारा गठित शौर्य संपर्क दल ने मंगलवार को साहिबगंज जिले में भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। यह कार्यक्रम जे एंड बी सब एरिया की देखरेख में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी लंबित समस्याओं का समाधान करना था।

पंजाब रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर साजेश बाबू पी.जी. के निर्देश पर पहुंचे शौर्य संपर्क दल ने भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों तथा आश्रितों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। दल के सदस्यों ने संबंधित अभिलेख कार्यालयों एवं पेंशन विभाग से जुड़ी विभिन्न विसंगतियों को दूर करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की तथा प्राप्त शिकायतों के त्वरित निवारण का भरोसा दिया।

कार्यक्रम के दौरान कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिक स्वर्गीय सुबोध कुमार सिंह की पत्नी श्रीमती मंजु सिंह तथा गलवान घाटी में शहीद हुए सैनिक स्वर्गीय कुंदन कुमार ओझा की पत्नी श्रीमती नम्रता कुमारी को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में सूबेदार गौतम कुमार गिरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस अवसर पर सूबेदार मेजर मानद कैप्टन एन.एन. शाह, जिला भूतपूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष तेज नारायण राय, सूबेदार गौतम कुमार गिरी, अमित तोड़ी, नायक रंजीत टुडू, नायक राजकुमार तिवारी, नायक प्रभु नाथ यादव सहित बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक, वीर नारियां, उनके आश्रित और शौर्य संपर्क दल के सदस्य उपस्थित थे।

शौर्य संपर्क दल ने बताया कि यह विशेष अभियान 7 जून से 10 जून 2026 तक झारखंड के दुमका, देवघर और साहिबगंज जिलों में आयोजित किया गया। दल के सदस्यों ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केवल वीर सैनिकों के योगदान को याद करना ही नहीं, बल्कि उनके परिवारों की समस्याओं को समझकर उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी इस प्रकार के शिविरों का आयोजन नियमित रूप से किया जाता रहेगा, क्योंकि पूर्व सैनिक और उनके परिवार भारतीय सेना के विस्तारित परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं।

ये भी पढ़ें: तिरुवनंतपुरम स्टेशन पर Sahibganj के चार नाबालिग रेस्क्यू, मानव तस्करी के संदेह में एक हिरासत में

MOHSIN RAJA
Author: MOHSIN RAJA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!