Bokaro: वार्ड 29 में जीत का उत्सव, पार्षद गायत्री देवी के भव्य विजय जुलूस में उमड़ा जनसैलाब

Bokaro: Celebration of victory in Ward 29, huge crowd gathered in the grand victory procession of Councilor Gayatri Devi

Bokaro: चास नगर निगम के वार्ड संख्या 29 से नवनिर्वाचित पार्षद गायत्री देवी की जीत के उपलक्ष्य में शनिवार को भव्य विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। गुलाल उड़ाते हुए स्थानीय गीतों की धुन पर लोग झूमते नजर आए। पारंपरिक छौ नृत्य, घोड़ा नाच और महिलाओं के उत्साहपूर्ण नृत्य ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया।

जुलूस के दौरान वार्डवासियों का जोश देखते ही बन रहा था। हर गली और चौक पर समर्थकों ने नवनिर्वाचित पार्षद का गर्मजोशी से स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की थाप और लोकनृत्यों के बीच विजय जुलूस वार्ड की एकजुटता और जनसमर्थन का प्रतीक बन गया।

Bokaro: Celebration of victory in Ward 29, huge crowd gathered in the grand victory procession of Councilor Gayatri Devi

इस अवसर पर गायत्री देवी ने कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसके प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वार्ड का समग्र विकास उनका प्राथमिक लक्ष्य है। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वार्ड के विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वार्डवासियों की हर समस्या को वह अपने कर्तव्य के रूप में लेंगी और समाधान के लिए लगातार प्रयास करेंगी।

गायत्री देवी ने कहा कि जिस तरह जनता ने मोतियों की तरह एकजुट होकर उन्हें मत दिया है, उसी भावना के साथ वह हर सुख-दुख में वार्ड की जनता के साथ खड़ी रहेंगी। उन्होंने दोहराया कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना और वार्ड को विकास की नई दिशा देना ही उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

उल्लेखनीय है कि चास नगर निगम के वार्ड 29 में यह विजय जुलूस स्थानीय लोकतंत्र की मजबूती और जनप्रतिनिधि के प्रति जनता के भरोसे का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया।

ये भी पढ़ें: भाजपा मुक्त Sahibganj! संथाल के चाणक्य पंकज मिश्रा की रणनीति से ढही भाजपा की शहरी सियासत

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!