Bokaro: चास में राजू महतो का जनसैलाब, सड़कों पर उमड़ा समर्थन, चुनावी समीकरणों में हलचल

Bokaro: Raju Mahto's massive rally in Chas, support pours into the streets, stirring up electoral equations

Bokaro: चास नगर निगम के महापौर पद के प्रत्याशी राजकुमार महतो उर्फ राजू महतो का जनसंपर्क अभियान शनिवार को पूरे शहर में चर्चा का विषय बना रहा। स्थानीय लोकप्रिय समाजसेवी के रूप में पहचाने जाने वाले राजू महतो के साथ जनसंपर्क के दौरान समर्थकों का ऐसा हुजूम उमड़ा कि नेशनल हाईवे नंबर 23 पर करीब चार घंटे तक यातायात बाधित रहा। सड़कें समर्थकों से लबालब रहीं और कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे आमजन भी इस दृश्य का साक्षी बना।

जनसंपर्क के दौरान सबसे उल्लेखनीय बात महिलाओं की भारी भागीदारी रही। अनुमान के मुताबिक करीब पांच हजार महिलाएं इस अभियान में शामिल रहीं। कई जगहों पर महिलाओं को गैस चूल्हा सिर पर लेकर चलते देखा गया, जिसे समर्थक प्रतीकात्मक संदेश के रूप में देख रहे हैं। यह दृश्य न केवल भीड़ की संख्या, बल्कि समर्थन की तीव्रता को भी दर्शाता रहा।

राजू महतो का जनसंपर्क चास नगर निगम के लगभग हर गली-मोहल्ले तक पहुंचता दिखा। समर्थकों का कहना है कि जिस तरह से भीड़ स्वतःस्फूर्त रूप से जुड़ती जा रही है, उससे यह साफ संकेत मिलता है कि वे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देने की स्थिति में हैं। अन्य महापौर प्रत्याशियों की तुलना में कहीं अधिक संख्या में लोगों के साथ चल रहा यह अभियान राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

हालांकि, चुनावी जानकारों का मानना है कि भीड़ और उत्साह अपनी जगह है, लेकिन असली परीक्षा मतदान के दिन होगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि सड़कों पर उमड़ा यह जनसैलाब मतपेटियों तक कितनी मजबूती से पहुंच पाता है। फिलहाल चास की फिजा में चुनावी गर्माहट तेज है और राजू महतो का यह जनसंपर्क अभियान नगर निगम चुनाव के समीकरणों को नई दिशा देता नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें: Sahibganj नगर परिषद् चुनाव में समीकरण बदले! अन्य प्रत्याशियों का झुकाव छोटू पासवान की ओर, अध्यक्ष पद की दावेदारी और मजबूत

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!