Sahibganj Municipal Election: नगर चुनाव में मोनिका किस्कू ने छोटू पासवान के पक्ष में मांगा समर्थन

Sahibganj: साहेबगंज नगर परिषद चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की गतिविधियां तेज हो गई हैं। साहेबगंज नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित प्रत्याशी रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान के पक्ष में मतदान सुनिश्चित कराने को लेकर झामुमो नेत्री सह जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू ने नगर के विभिन्न वार्डों में अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मोनिका किस्कू ने नगर के अलग-अलग टोले और मोहल्लों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर आम मतदाताओं से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से झामुमो समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए मजबूत, ईमानदार और जनहितैषी नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि झामुमो हमेशा से गरीब, आदिवासी, अल्पसंख्यक और वंचित वर्गों की आवाज बनकर काम करता रहा है और नगर परिषद में भी विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओं और अपेक्षाओं को भी साझा किया, जिस पर मोनिका किस्कू ने समाधान का भरोसा दिलाया। उनके साथ जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मोहम्मद अली, झामुमो सक्रिय कार्यकर्ता राजू अंसारी, एजाज अंसारी समेत कई पार्टी कार्यकर्ता एवं वार्ड 9 की प्रत्याशी रिफत प्रवीण मौजूद रहे।

झामुमो कार्यकर्ताओं में इस जनसंपर्क अभियान को लेकर खासा उत्साह देखा गया। पार्टी नेताओं ने दावा किया कि जनता का सकारात्मक समर्थन मिल रहा है और नगर परिषद चुनाव में झामुमो समर्थित प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ मैदान में जुटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें: Hazaribagh: कोल परियोजनाओं के विरोध के बीच बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव व पूर्व विधायक निर्मला देवी गिरफ्तार

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!