Sahibganj: बरहरवा में तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सेना के पराक्रम को किया नमन

Sahibganj: Tricolor march in Barharwa, Operation Sindoor and the valor of the Indian Army were saluted

Barharwa (Sahibganj): भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार सुबह नगर पंचायत क्षेत्र के पतना चौक से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली, जो रेलवे स्टेशन चौक तक पहुँची। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने ऑपरेशन सिंदूर जिंदाबाद, भारतीय सेना जिंदाबाद और भारत माता की जय जैसे गगनभेदी नारे लगाकर माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व बरहरवा मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता और पतना मंडल अध्यक्ष कुणाल किशोर मंडल ने संयुक्त रूप से किया।

संजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि “यह तिरंगा यात्रा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और भारतीय सैनिकों की शौर्य गाथा को सलाम करने के लिए निकाली गई है।” उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि 13 और 14 अगस्त को हर घर पर तिरंगा अवश्य फहराया जाए।

पतना मंडल अध्यक्ष कुणाल किशोर मंडल ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि “अपने बच्चों से घर और आसपास तिरंगा लगवाएं, ताकि उनके अंदर देशभक्ति की भावना जागृत हो और वे देश के इतिहास व गौरव को समझ सकें।”

यात्रा में प्रदेश कार्य समिति सदस्य कमल कृष्ण भगत, पूर्व जिला महामंत्री छोटू लाल शाह, श्यामल कुमार दास, अगेन रामानी, मंजू देवी, ललिता देवी, अमित भारती, अरविंद पांडे, कुसुमाकर तिवारी, रामकुमार वर्मा, मणिकांत रजवाड़ और संतोष रजक समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: कोटालपोखर में हर घर तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा वातावरण

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!