मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण को लेकर Rajmahal में बीएलए का प्रशिक्षण, बीडीओ ने बताई अहम जिम्मेदारियां

BLA training held in Rajmahal regarding the special revision of the voter list; BDO ​​outlines key responsibilities.

Rajmahal/Sahibganj: मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, त्रुटिरहित और समावेशी बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत बुधवार को राजमहल प्रखंड सभागार में बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. यूसुफ ने की।

प्रशिक्षण में विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान उनकी भूमिका, दायित्व एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान बीडीओ मो. यूसुफ ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में बीएलए को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा।

उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान बीएलए, बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के साथ समन्वय स्थापित कर गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संकलन कार्य में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। साथ ही यह सुनिश्चित करेंगे कि क्षेत्र का कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे तथा अपात्र अथवा गलत नाम सूची में दर्ज न हों।

बीडीओ ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए सभी संबंधित कर्मियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने उपस्थित बीएलए से इस महाअभियान को सफल बनाने में शत-प्रतिशत योगदान देने की अपील की।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंचायत राज पदाधिकारी सूर्यनारायण चौधरी, बीपीओ गगन बापू, विजय कुमार, अनिसुर रहमान, दीपक चंद्रवंशी, मो. मुर्शीद राजा, अजय चौधरी, देवेन ठाकुर, चंदन श्रीवास्तव, मो. सफीक सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में बीएलए उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित प्रक्रियाओं, आवश्यक दस्तावेजों एवं अभियान के दौरान अपनाई जाने वाली कार्यप्रणाली की भी जानकारी दी गई, ताकि आगामी विशेष पुनरीक्षण अभियान को सफलतापूर्वक संचालित किया जा सके।

ये भी पढ़ें: Sahibganj महाविद्यालय में इग्नू की जून 2026 सत्रांत परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, जुलाई सत्र नामांकन जारी

MOHSIN RAJA
Author: MOHSIN RAJA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!