Pakur: युवा नेता अफीफ अमसल ने नेमरा पहुँच कर गुरुजी को दी श्रद्धांजलि

Pakur: Youth leader Afif Amsal reached Nemra and paid tribute to Guruji

Pakur/Ramgadh: पाकुड़ के युवा नेता अफीफ अमसल बुधवार को रामगढ़ के नेमरा पहुंचे, जहां उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद और झारखंड आंदोलन के जननायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

अफीफ अमसल ने कहा कि

“दिशोम गुरु का जीवन संघर्ष, त्याग और समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने झारखंड की अस्मिता, अधिकार और पहचान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनके निधन से न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश ने एक सच्चा जननायक खो दिया है।”

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अफीफ अमसल द्वारा संवेदना प्रकट करने के लिए आभार जताते हुए कहा कि

“गुरुजी की विचारधारा और संघर्ष की विरासत को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है।”

शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए अफीफ अमसल ने कहा कि,

गुरुजी का सपना झारखंड के हर कोने में विकास और सामाजिक न्याय पहुंचाना था, और इसे साकार करने में युवा पीढ़ी को अग्रणी भूमिका निभानी होगी।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: बरहरवा में तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सेना के पराक्रम को किया नमन

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!