Sahibganj: अखबार बेचने वाले के बेटे ने किया कमाल, मेट्रिक में जिला टॉपर बनकर रचा इतिहास

Newspaper seller's son did wonders, created history by becoming district topper in matriculation

Sahibganj: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा घोषित मैट्रिक परीक्षा 2025 के परिणामों में साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ गांव के फिरदौस अंसारी ने जिला टॉप कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। फिरदौस ने 500 में से 484 अंक प्राप्त कर 96.80% अंक हासिल किए हैं। खास बात यह है कि फिरदौस एक बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता पिछले 32 वर्षों से घर-घर जाकर अख़बार बेचते हैं और साथ ही सिलाई का भी काम करते हैं। आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने अपने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं छोड़ी।

फिरदौस ने बताया, “मैं रोज़ाना ट्यूशन से लौटने के बाद घंटों घर पर पढ़ाई करता था। मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।” फिरदौस का सपना है कि वह आगे चलकर डॉक्टर बनें और समाज की सेवा करें। फिरदौस तीनपहाड़ स्थित नॉलेज प्वाइंट कोचिंग क्लासेस से कक्षा 5 से ही पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और कोचिंग संस्थान को दिया है।




  • कोचिंग संस्थान में हुआ सम्मान समारोह

तीनपहाड़ बैंक मोड़ के पास स्थित नॉलेज प्वाइंट कोचिंग क्लासेस में फिरदौस की सफलता पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कोचिंग की डायरेक्टर रूही तबस्सुम ने फिरदौस को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Newspaper seller's son did wonders, created history by becoming district topper in matriculation

रूही तबस्सुम ने कहा, “फिरदौस की सफलता हम सभी के लिए गर्व की बात है। एक ऐसा छात्र जो कठिन परिस्थितियों में भी लगातार मेहनत करता रहा, आज पूरे जिले का नाम रोशन कर रहा है।”

फिरदौस के पिता ने भावुक होते हुए कहा, “मेरे दिन-रात की मेहनत का फल मुझे मिल गया है। उम्मीद है कि मेरा बेटा आगे भी इसी तरह कामयाबी की ऊँचाइयों को छूता रहेगा और तीनपहाड़ का नाम रोशन करता रहेगा।”




ये भी पढ़ें: Jharkhand में आईपीएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई जिलों के बदले गए एसपी

ABHISHEK KUMAR
Author: ABHISHEK KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!