पश्चिम बंगाल में बढ़ी राजनीतिक हिंसा, Suvendu Adhikari के निजी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Political Violence Escalates in West Bengal: Suvendu Adhikari's Personal Aide, Chandranath Rath, Shot Dead in Broad Daylight.

Kolkata: पश्चिम बंगाल में चुनावी परिणामों और संभावित सत्ता परिवर्तन की चर्चाओं के बीच राजनीतिक हिंसा का दौर लगातार जारी है। ताजा घटना उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके से सामने आई है, जहां बीजेपी नेता एवं पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के प्रमुख चेहरे Suvendu Adhikari के करीबी निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चंद्रनाथ रथ अपने एक सहयोगी के साथ वाहन से जा रहे थे। इसी दौरान कुछ हमलावर उनका पीछा करते हुए पहुंचे और उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर जबरन रुकवा दिया। इसके बाद हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक करीब 12 राउंड गोलियां चलाई गईं। चंद्रनाथ रथ के सिर, सीने और पेट में कई गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की भी सूचना है।

घटना की जानकारी मिलते ही Suvendu Adhikari मध्यमग्राम के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि चंद्रनाथ रथ पिछले करीब दस वर्षों से उनके साथ जुड़े हुए थे और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते थे।

बीजेपी नेता Arjun Singh ने इस घटना को सुनियोजित राजनीतिक साजिश बताते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमला पेशेवर शार्प शूटरों द्वारा किया गया है तथा राज्य में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और प्रशासन चुनाव के बाद निष्क्रिय हो गया है।

घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और जांच एजेंसियां हमलावरों की पहचान में जुट गई हैं। राजनीतिक गलियारों में इस हत्याकांड को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

ये भी पढ़ें: चार माह से वेतन नहीं मिलने पर ऊर्जा मित्रों का काम बंद, Sahibganj में बिजली बिलिंग व्यवस्था ठप होने के आसार

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!