Sahibganj: बरहेट पहुंचे झामुमो केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा, विकास कार्यों में तेजी लाने पर दिया जोर

Sahibganj: JMM Central Secretary Pankaj Mishra Arrives in Barhait; Emphasizes Accelerating Development Works

Sahibganj: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) कार्यालय बरहेट में बुधवार को पार्टी के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा का आगमन हुआ। उनके पहुंचते ही झामुमो प्रखंड समिति के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान कार्यालय परिसर में राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बरहेट प्रवास के दौरान पंकज मिश्रा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बारी-बारी से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर जनता से जुड़े रहने तथा क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी से भी क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। विशेष रूप से शिवगादी चौक से शिवगादी तक तथा तीनमुहानी से तलबड़िया चौक तक सड़क किनारे लाइट लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क और नाली व्यवस्था को बेहतर एवं दुरुस्त करने को लेकर भी चर्चा हुई।

मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पंकज मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार गांव और पंचायत स्तर तक विकास योजनाओं को पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा तथा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने की दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का भी आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती मोनिका किस्कू, सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम, प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी, झामुमो प्रखंड सचिव मुजिबुर रहमान, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मोहम्मद अली अंसारी, एजाज अंसारी, गुंजन सिंघानिया, शमीम अंसारी, अब्दुल मजीद, लुखिराम हेंब्रम, सुनिराम हांसदा, समदा सोरेन, उपप्रमुख रुपक साह, पुसा टुडू, हासिम अख्तर, रेजाउल रहमान, आरिफ अंसारी, जिसू मरांडी, देवीलाल तुरी, मिराज हक, बाबुधन टुडू, संजय सोरेन, सामयल मुर्मू, बल्लू हांसदा एवं महिला नेत्री बेला किस्कू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: ट्रेनों में मोबाइल चोरी करने वाला किशोर बरहरवा स्टेशन से धराया, तीन मोबाइल फोन बरामद

MOHSIN RAJA
Author: MOHSIN RAJA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!