Sahibganj: झामुमो के दो वरिष्ठ नेताओं को पार्टी प्रवक्ता बनाए जाने पर संजय गोस्वामी ने दी बधाई

Sahibganj: Sanjay Goswami congratulated two senior JMM leaders on being made party spokespersons

Sahibganj: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय समिति सदस्य संजय गोस्वामी ने पार्टी के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा और राजमहल सांसद विजय हांसदा को झामुमो मीडिया पैनल का प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

संजय गोस्वामी ने कहा कि, यह नियुक्ति झामुमो के मीडिया प्रबंधन को और अधिक सशक्त बनाएगी तथा पार्टी की विचारधारा, नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जनता के बीच पहुँचाने में मदद करेगी। साहेबगंज जैसे जिले से दो प्रमुख नेताओं को प्रवक्ता बनाए जाना न सिर्फ जिले के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह युवा कार्यकर्ताओं को भी प्रेरित करेगा।” संजय गोस्वामी ने विश्वास जताया कि दोनों वरिष्ठ नेता अपने अनुभव, प्रतिबद्धता और जनसमर्थन के बल पर संगठन की आवाज को मजबूती से उठाएंगे।

बता दें कि झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडे ने हाल ही में केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा और सांसद विजय हांसदा को पार्टी के अधिकृत मीडिया पैनल में शामिल करते हुए प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अरुण सिंह सहित कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी।

संजय गोस्वामी ने अपने संदेश में कहा,

“मैं दोनों वरिष्ठ नेताओं के उज्जवल कार्यकाल की कामना करता हूँ और आशा करता हूँ कि वे झारखंड मुक्ति मोर्चा की आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाने में एक नई ऊँचाई स्थापित करेंगे।”

संजय गोस्वामी के अलावे झामुमो पतना प्रखंड अध्यक्ष सह जीप सदस्य गुरु हेम्ब्रम, प्रखंड सचिव मो० शाहवाज, महेश साहा, जीतेन्द्र यादव, सुरेश टुडू, रहमान अंसारी, दिनेश कर्मकार, राजेश यादव, वसीम अकरम, इस्लाम शेख समीर दास एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने भी झामुमो के नव नियुक्त प्रवक्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

ये भी पढ़ें: झामुमो ने Pankaj Mishra और MP Vijay Hansdak को बनाया केंद्रीय प्रवक्ता, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई



WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!