Barharwa में अपराध के खिलाफ हमारी नीति ‘जीरो टॉलरेंस’ की है: सुमित कुमार सिंह

Our policy against Barharwa crime is 'zero tolerance': Sumit Kumar Singh

Barharwa (Sahibganj): बरहरवा थाना क्षेत्र में बीते कुछ महीनों से पुलिस की सक्रियता और सघन निगरानी के चलते आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगती नजर आ रही है। थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह के नेतृत्व में की जा रही गश्ती और योजनाबद्ध कार्रवाई के परिणामस्वरूप चोरी, छिनतई एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में उल्लेखनीय कमी आई है। इससे बरहरवा थाना क्षेत्र वासियों ने चैन की सांस ली है।

थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह की कार्यशैली न केवल अपराध नियंत्रण में कारगर साबित हो रही है, बल्कि इसके लिए उन्हें उच्चाधिकारियों की सराहना भी प्राप्त हो चुकी है। करीब दो माह पूर्व साहिबगंज के पुलिस अधीक्षक द्वारा उन्हें उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया था, जो उनकी कर्मठता, सूझबूझ और जनभावनाओं के प्रति संवेदनशीलता का परिचायक है।

बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह का कहना है कि,

“बरहरवा थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रखना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। असामाजिक और आपराधिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। हमारा स्पष्ट संदेश है कि क्षेत्र में अपराध या गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हमारी टीम चौबीसों घंटे सतर्क है और हर सूचना पर तत्परता से कार्रवाई की जा रही है। जनता की सुरक्षा और विश्वास बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम चाहते हैं कि हर नागरिक निडर होकर अपना जीवन व्यतीत करे और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस तक तुरंत पहुंचे। अपराध के खिलाफ हमारी नीति ‘जीरो टॉलरेंस’ की है।”

  • स्थानीय स्तर पर मिल रही सराहना

बरहरवा क्षेत्र वासियों का कहना है कि पहले की तुलना में चोरी एवं अन्य आपराधिक घटनाएं काफी कम हो गयी हैं। नियमित गश्ती और अपराधियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा की जा रही त्वरित कार्रवाई ने लोगों में विश्वास बहाल किया है। बाजार, चौक-चौराहों तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की उपस्थिति से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल है। पुलिस हर वक्त सक्रिय रहती है और किसी भी सूचना पर तुरंत पहुंच जाती है।

  • वरिष्ठ अधिकारियों की कार्यशैली का भी दिखा असर

बरहरवा प्रभाग के डीएसपी और इंस्पेक्टर भी क्षेत्र में नियमित रूप से भ्रमण कर रहे हैं। उनकी सजगता और जनता के साथ संवाद बनाने की शैली से पुलिस और आम नागरिकों के बीच की दूरी कम हुई है। इसका सकारात्मक असर कानून-व्यवस्था पर भी पड़ रहा है।

बरहरवा थाना पुलिस की सक्रियता और समर्पणपूर्ण कार्यशैली ने न केवल अपराध को नियंत्रित किया है, बल्कि आम जनता का खोया हुआ विश्वास भी पुनः स्थापित किया है। यदि यह सिलसिला ऐसे ही जारी रहा, तो बरहरवा क्षेत्र एक आदर्श कानून-व्यवस्था मॉडल बन सकता है।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: जिरवाबाड़ी पुलिस ने हथियार के साथ बदमाश को दबोचा, साजिश रचने की फिराक में था आरोपी

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!