पतंजलि रेसिडेंशियल कॉलेज रांची: काॅमर्स सेकेंड टाॅपर रेखा तिर्की को सिविल सेवा की तैयारी निःशुल्क कराएगा संस्थान

Patanjali Residential College Ranchi: The institute will provide free civil service preparation to commerce topper Rekha Tirki

पतंजलि रेसिडेंशियल कॉलेज रांची: प्रतिभा को आगे बढ़ाने और सामाजिक दायित्व को निभाने की मिसाल पेश करते हुए लालपुर स्थित पतंजलि आईएएस रेसिडेंशियल कॉलेज ने रांची जिला की काॅमर्स सेकेंड टॉपर रेखा तिर्की को ग्रेजुएशन के साथ-साथ सिविल सेवा की तैयारी निःशुल्क कराने का फैसला लिया है।

रेखा तिर्की आर्थिक रूप से कमजोर और आदिवासी पृष्ठभूमि से आती हैं, लेकिन उनके सपने बड़े हैं—आईएएस या आईपीएस बन देश की सेवा करना। संस्थान ने उनकी इस भावना को समझते हुए उन्हें अगले चार वर्षों तक मुफ्त आवास, भोजन, पुस्तकें, नोट्स और सिविल सेवा कोचिंग देने की घोषणा की है।

संस्थान के निदेशक डॉ. संजय कुमार तिवारी ने बताया कि पतंजलि आईएएस हर साल स्कॉलरशिप टेस्ट के माध्यम से 140 मेधावी विद्यार्थियों का चयन करता है और उन्हें यूपीएससी, जेपीएससी व बीपीएससी की तैयारी के लिए एक विशेष रणनीति के तहत प्रशिक्षित करता है। सभी छात्र-छात्राएं कॉलेज कैंपस में रहकर नियमित मार्गदर्शन पाते हैं।

इस अवसर पर उपस्थित रांची जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार ने संस्थान के इस निर्णय की सराहना की और कहा कि, “ऐसे प्रयास राज्य के ग्रामीण और वंचित वर्ग के होनहार विद्यार्थियों को मुख्यधारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएंगे।”

रेखा तिर्की ने भी भावुक होकर कहा कि, “यह अवसर मेरे लिए सपना सच होने जैसा है। मैं पूरी मेहनत से पढ़ाई करूंगी और अपने समाज व राज्य का नाम रोशन करूंगी।”

ये भी पढ़ें: Ranchi: बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण करने पहुंचीं पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव हिरासत में

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!