Sahibganj: BJP के विरोध में JMM ने किया पुतला दहन, कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

Sahibganj: JMM burns effigy in protest against BJP's conspiracy, workers raise slogans

Sahibganj, 3 जुलाई 2025 (गुरुवार): भोगनाडीह में 30 जून को आयोजित हूल दिवस कार्यक्रम के दौरान हुए उपद्रव और उसमें कथित रूप से भाजपा की संलिप्तता को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया। झामुमो जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्टेशन चौक पर भाजपा का पुतला दहन किया।

पुतला दहन के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने भाजपा के शीर्ष नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने भाजपा पर ओछी राजनीति करने और शहीदों का अपमान करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हूल दिवस जैसे ऐतिहासिक और शहीदों की स्मृति से जुड़े आयोजन में भाजपा द्वारा उपद्रव फैलाने की कोशिश शर्मनाक है।

शहीदों का अपमान बर्दाश्त नहीं: झामुमो

कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि शहीदों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि भाजपा नेताओं को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बाज आना चाहिए। झामुमो कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि भाजपा ने भविष्य में शहीदों की विरासत को कलंकित करने की कोशिश की, तो और भी उग्र आंदोलन किए जाएंगे।

प्रदर्शन में सचिव सुरेश टुडु, उपाध्यक्ष संजीव सामु हेंब्रम, मो. मारूफ गुड्डू, प्रो. मुजम्मिल हक़, राजाराम मरांडी, बबलू मिश्रा, शक्तिनाथ अमन, धर्मवीर कुमार महतो, अमरनाथ यादव, सुरेंद्र यादव, अखलाकुर रहमान, मुजीबुर्रह्मान, मो. आज़ाद, राजू अंसारी, बर्नाड मरांडी, दुर्गा मंडल, जेठा मरांडी, विकास यादव, अमरदीप, गफ्फार अंसारी, आदित्य यादव, जंग बहादुर सिंह, संजय मिश्रा, सुबोध सोरेन, सरिता देवी, नईम अंसारी, छवि हेंब्रम, तारिक अनवर, विनीत पोद्दार, एकरामूल हसन, दिनेश सोरेन, योगेश हांसदा, गोपाल मंडल, नुमान अंसारी, मो. इब्राहिम शेख सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: पिता की सेवा में जुटे CM Hemant Soren, दिल्ली से ही संभाल रहे सरकार का कामकाज

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!