Barharwa के अगलोई में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम का जनसंवाद कार्यक्रम, जनता के समर्थन पर हुए भावुक

Former minister Alamgir Alam's public interaction program in Agloi of Barharwa, became emotional on public support.

Barharwa: साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड अंतर्गत अगलोई पंचायत में गुरुवार को कांग्रेस द्वारा आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम उत्साह, जनसमर्थन और कार्यकर्ताओं की भारी भागीदारी के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। लंबे समय बाद क्षेत्र में पहुंचे पूर्व मंत्री का कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, बुके एवं शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकतुल्लाह खान ने कहा कि पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के कार्यकाल में पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए। उन्होंने कहा कि आलमगीर आलम ने हमेशा क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी है, जिसके कारण आज भी लोगों के बीच उनकी मजबूत पहचान बनी हुई है।

अपने संबोधन में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम भावुक दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि अगलोई पंचायत और आसपास के क्षेत्र के लोगों से उनका वर्षों पुराना आत्मीय संबंध है, जिसे वे कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्हें जेल भेज दिया गया था और चुनाव के दौरान भी वे जेल में ही थे। उस समय उन्होंने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया था कि वे स्वयं को आलमगीर आलम समझकर जनता के बीच जाएं और उनकी धर्मपत्नी तथा वर्तमान विधायक निसात आलम को विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत से कार्य करें।

Former minister Alamgir Alam's public interaction program in Agloi of Barharwa, became emotional on public support.

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उनके इस विश्वास को कायम रखते हुए निसात आलम को पूरे झारखंड में सर्वाधिक मतों के अंतर से विजय दिलाई। इसके लिए उन्होंने जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास और स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है, जिसे वे जीवनभर नहीं भूलेंगे।

जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर भी ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। उन्होंने सभी से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील करते हुए कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे, इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों की सहायता करें।

क्षेत्रीय विकास के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पंचायत और आसपास के क्षेत्रों में जो विकास कार्य अधूरे हैं, उन्हें पूरा कराने के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि बरकतुल्लाह खान, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रंजीत टुडू, मोफकर हुसैन, मोरसलिम खान, अख्तरुल, रबीउल इस्लाम, नवीद अंजुम, दिलदार आलम, काजल, मो. रफीक, नेहाल अख्तर, महबूब आलम, शारिक रब्बानी सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: निर्जला एकादशी पर Sahibganj में निकली भव्य खाटू श्याम निशान यात्रा, जय श्री श्याम के जयकारों से गूंजा शहर

AZAD ALAM
Author: AZAD ALAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!