निर्जला एकादशी पर Sahibganj में निकली भव्य खाटू श्याम निशान यात्रा, जय श्री श्याम के जयकारों से गूंजा शहर

Grand Khatu Shyam 'Nishan Yatra' taken out in Sahibganj on Nirjala Ekadashi; city echoes with chants of 'Jai Shri Shyam'.

Sahibganj: निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर गुरुवार को साहिबगंज शहर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। डाकीनाथ मंदिर परिसर से खाटू श्याम मंदिर के पुरोहित सोनू पांडे के नेतृत्व में खाटू श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्याम भक्त शामिल हुए और पूरे मार्ग में “जय श्री श्याम” के गगनभेदी जयकारों से शहर भक्तिमय हो उठा।

निशान यात्रा डाकीनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर चौक बाजार, गांधी चौक, बाटा रोड, स्वामी विवेकानंद चौक, जेएन रॉय रोड, गोपालपुल और भरतीया कॉलोनी होते हुए पुरुषोत्तम गली स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर भक्ति गीतों और जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे।

श्री खाटू श्याम मंदिर समिति के सचिव अंकित केजरीवाल ने बताया कि निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर मंदिर में बाबा खाटू श्याम का विशेष पूजन-अर्चन, अखंड ज्योत एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ बाबा के भजनों का गायन किया और विशेष भोग अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद सुशील भरतीया, अंकित शर्राफ, सुरेश निर्मल, अक्षय कुमार, सूरज पांडे, देव पारीक, ज्योति अग्रवाल, सोनी भगत, सनी चौधरी, अंजना भरतीया, बबीता केजरीवाल सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान पूरे मंदिर परिसर में भक्ति, उत्साह और धार्मिक आस्था का माहौल बना रहा।

ये भी पढ़ें: Sahibganj में गठिया, साइटिका और जोड़ों के दर्द के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 225 मरीजों की जांच कर बांटी गई दवाएं

MOHSIN RAJA
Author: MOHSIN RAJA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!