Sahibganj: लघु सिंचाई व गंगा पम्प नहर प्रमंडल के योजनाओं की उपायुक्त हेमंत सती ने की समीक्षा

Deputy Commissioner Hemant Sati reviewed the schemes of Minor Irrigation and Ganga Pump Canal Division

Sahibganj: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में  कार्यालय प्रकोष्ठ में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें लघु सिंचाई प्रमंडल, साहेबगंज एवं गंगा पम्प नहर प्रमंडल, साहेबगंज के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में वर्ष 2024-25 के लिए प्रस्तावित योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली गई और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

लघु सिंचाई प्रमंडल द्वारा जिले में निर्माणाधीन 6 चेक डेम और दो तालाबों जीर्णोद्धार की स्थिति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां चेक डेम का निर्माण पूर्ण हो चुका है, वहां किसानों को सिंचाई के लिए सोलर मोटर पम्प या डीजल मोटर पम्प की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जाए। साथ ही मध्यम सिंचाई योजना से जुड़े मुद्दों की भी जानकारी ली गई।

वहीं गंगा पम्प नहर प्रमंडल द्वारा बोरियो प्रखंड के चानन गांव में एसटीपी के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में तथा डब्ल्यूटीपी के सामने गंगा नदी के दाहिने किनारे पर चल रहे कटाव रोधी कार्यों की समीक्षा की गई। इन कार्यों में 117 मीटर लंबाई में किनारा निर्माण, 180 मीटर क्षेत्र में चार स्टड का निर्माण और उधवा प्रखंड के पूर्वी प्राणपुर से श्रीधर कॉलोनी-10 तक कटाव रोधी कार्य शामिल हैं। उपायुक्त ने इन सभी कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में गंगा पम्प नहर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता प्रेम कुमार सोरेन सहित विभागीय सहायक अभियंता (AE) और कनीय अभियंता (JE) भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: iRAD एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस की प्रशिक्षण व लंबित आंकड़ों का सत्यापन

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!