Giridih: कल्पना सोरेन के कार्यक्रम से पहले टला बड़ा हादसा, पढ़ें पूरी खबर

Giridih: गांडेय विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के कार्यक्रम से पहले एक बड़ा हादसा टल गया है। गिरिडीह कॉलेज के बहुउद्देशीय परीक्षा भवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यक्रम से पहले फॉल्स सीलिंग गिर गई, अच्छी बात ये है कि इस दौरान इसके नीचे कोई नहीं मौजूद था।

दरअसल, सोमवार को गिरिडीह महाविद्यालय के बहुउद्देशीय परीक्षा भवन में झारखंड युवा मोर्चा का सम्मेलन हो रहा है। इस कार्यक्रम को कल्पना सोरेन संबोधित करने वाली है, कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी इसी दौरान कार्यक्रम स्थल के हॉल की फाल्स सीलिंग टूटकर गिर गई। जिस वक्त फाल्स सीलिंग गिरी उस वक्त वहां पर कुछ मजदूर काम कर रहे था। मजदूर थोड़ी दूर पर थे इसलिए किसी को चोट नहीं लगी।

ये भी पढ़ें: BJP Jharkhand: भाजपा हुई आक्रामक, झारखंड मुक्ति मोर्चा पर बोला बड़ा हमला

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!