Sahibganj: जिला कल्याण, आईटीडीए एवं पहाड़िया कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

Sahibganj: उपायुक्त हेमंत सती के अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला कल्याण, आई०टी०डी०ए०, पहाड़िया कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आहूत किया गया। उपायुक्त ने जिला के विकास और कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की और विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर दिशा-निर्देश दिए गए।

छात्रवृत्ति योजना, साईकिल वितरण योजना, अत्याचार अनुदान, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना, बिरसा मुण्डा आवास, जाहेरस्थान की घेराबंदी, धुमकुड़िया हाउस, मांझी थान, कब्रिस्तान की घेराबंदी, SCA to TSS, PVTG ग्रमोत्थान योजना, शहीद ग्राम विकास योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, वन पट्टा वितरण आदि योजनाओं पर विस्तार से चर्चा किया गया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मौके पर जिला परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार दास, जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद आनंद एवं संबंधित एई, जेई  उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: Bomb Blast: साहिबगंज के बरहेट में बम विस्फोट, एनटीपीसी एमजीआर लाईन उड़ाया

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!