Sahibganj: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी लोगों की फरियाद, समाधान का मिला आश्वाशन 

Deputy Commissioner heard people's grievances in Janta Darbar, got assurance of solution

Sahibganj: जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त हेमंत सती के द्वारा आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। यह दरबार उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित किया गया, जहां विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं को प्रस्तुत किया।

जनता दरबार में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी, बिजली, और सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर लोग उपायुक्त से मिले। उपायुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के पद को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनता दरबार के दौरान उपायुक्त ने उपस्थित नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं को सीधे प्रशासन तक पहुंचाएं । उन्होंने कहा कि जिला  प्रशासन जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

जनता दरबार में उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्राप्त शिकायतों को समयबद्ध तरीके से हल करें। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि जो शिकायतें तुरंत हल हो सकती हैं, उनका समाधान मौके पर ही किया जाए।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: शिक्षा योजनाओं की समीक्षा को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!