Sahibganj: सिद्धो- कान्हू स्टेडियम में शारीरिक जांच में सफल हुए 470 अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच सोमवार से सदर अस्पताल स्थित वेयरहाउस में शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 23 अप्रैल तक चलेगी, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। पहले दिन कुल 160 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 158 उपस्थित हुए जबकि 2 अनुपस्थित रहे।
मेडिकल जांच की प्रक्रिया दंडाधिकारी सह प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजीव पांडेय की निगरानी में संपन्न हुई। मेडिकल बोर्ड में डॉ. सचिन, डॉ. तबरेज आलम, डॉ. राहुल कुमार वर्मा, डॉ. जूही, एएनएम अर्चना कुमारी और प्रशिक्षु फार्मासिस्ट राहुल कुमार सिंह शामिल थे। टीम ने अभ्यर्थियों की विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए और उनकी शारीरिक स्थिति का मूल्यांकन किया।
चौकीदार बहाली प्रक्रिया अंतिम चरण में!
470 सफल अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच शुरू — पारदर्शिता व अनुशासन के साथ दस्तावेजों का सत्यापन जारी है।#ChowkidarBahali #Sahibganj #RozgarKaMauka #Progress @JharkhandCMO @HemantSorenJMM pic.twitter.com/YXSSunqd6v— DC Sahibganj (@dc_sahibganj) April 21, 2025
स्वास्थ्य जांच पूरी होने के बाद सभी अभ्यर्थियों से उनके मूल प्रमाण पत्र जमा लिए गए। प्रमाण पत्र जमा करने के बदले अभ्यर्थियों को पावती भी दी गई, ताकि दस्तावेजों की सुरक्षा और पारदर्शिता बनी रहे।
गौरतलब है कि चौकीदार के पद पर सीधी नियुक्ति के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक सिद्धो कान्हू स्टेडियम में आयोजित किया गया था, जिसमें दौड़ और साइक्लिंग जैसी गतिविधियों में प्रदर्शन के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। अब चयनित अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जिसके पूरा होने के बाद बहाली की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
ये भी पढ़ें: Sahibganj: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी लोगों की फरियाद, समाधान का मिला आश्वाशन









